फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आठ किमी तक का पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे चपलाह के बच्चे

Sat, 23 Aug 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सात से आठ किलोमीटर का पैदल सफ़र कर स्कूल पहुंच रहे चपलाह के बच्चे।संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की धनेत पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के छात्र-छात्राएं इन दिनों 7 से 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर स्कूल और कॉलेज जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के चपलाह कुटलैहडियां, चपलाह गारला, सर, घनेटी और चपलाह ठाकुरां आदि गांवों से लगभग 55 से 60 विद्यार्थी प्रतिदिन बंगाणा स्कूल, कॉलेज और आईटीआई पैदल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों संजय कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, अबतार सिंह, बहादुर सिंह और राज कुमार का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें चपलाह नहीं पहुंच रही हैं। बीते तीन दिनों से सड़क पर ल्हासे और पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप है। अभिभावकों ने बताया कि जब तक उनके बच्चे स्कूल से सुरक्षित लौट नहीं आते, तब तक उन्हें भारी मानसिक तनाव रहता है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से तुरंत सड़क बहाली की मांग की है ताकि बच्चों को इस परेशानी से राहत मिल सके। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता संजय गौतम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही चपलाह-बंगाणा सड़क से गिरे पेड़ों और मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें