फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी धाम में गूंजे माता रानी के जयकारे, डेरा बाबा बग्गू भगत ने सजाई महामाई की चौकी

Fri, 11 Sep 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। डेरा बाबा बग्गू भगत, गांधी नगर गली नंबर-2, श्री मुक्तसर साहिब की ओर से श्री माता चिंतपूर्णी धाम में महामाई की 14वीं विशाल चौकी का आयोजन बड़ी श्रद्धा, धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। शिवा होटल में आयोजित इस धार्मिक समागम की अगुवाई डेरे की गद्दी पर विराजमान भगत शम्मी चावला महाराज (बाऊ जी) ने की।
विज्ञापन


चौकी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे पंडाल, होटल परिसर तथा धाम के प्रमुख रास्तों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की लड़ियों और आकर्षक झालरों से सजाया गया था। महामाई का भव्य और अलौकिक दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह के दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे भगत शम्मी चावला महाराज द्वारा विधि-विधान के साथ रुकमन पूजा की गई। इसके बाद शाम 4:30 बजे बाऊ जी की अगुवाई में समस्त संगत ने मां चिंतपूर्णी जी के पावन भवन में पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान कंजक पूजन किया गया और संगत ने करीब 15 मिनट तक भवन में बैठकर माता रानी की हाजिरी लगाई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत माता रानी के पवित्र भवन से महामाई की पावन ज्योत लाने की रस्म अदा की गई। ढोल की थाप, बैंड-बाजों की गूंज और जय माता दी के जयकारों के बीच पावन ज्योत को शिवा होटल लाया गया। रात्रि करीब 9 बजे भगत शम्मी चावला महाराज ने माता रानी की पावन ज्योत प्रचंड कर गणेश वंदना के साथ विशाल चौकी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भंगेवाला सहित कई गणमान्य लोगों ने विशेष रूप से पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन


चौकी समारोह के साथ श्रद्धालुओं के लिए मां अन्नपूर्णा जी का अटूट भंडारा भी लगाया गया। 10 सितंबर दोपहर 12 बजे से 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक लगातार 24 घंटे भुच्चो मंडी वाली धर्मशाला में भंडारा बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें