सुबह से ही ओपीडी के बाहर लग रही मरीजों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मौसम में बदलाव के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार, जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 100 से 150 मरीज वायरल संक्रमण के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। वीरवार को भी जनरल और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही।चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने पर वायरल फीवर के मामले बढ़ना सामान्य है, लेकिन असुरक्षित खानपान संक्रमण का खतरा और बढ़ा देता है। डॉ. राहुल कौंडल (एमडी मेडिसिन) ने लोगों से आग्रह किया है कि बाहर का खाना न खाएं और हमेशा साफ पानी का प्रयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना जांच के दवा लेने से समस्या गंभीर हो सकती है।
कोट
मौसम में बदलाव के चलते वायरल के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन औसतन 100 से 150 मरीज इन रोगों से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि खानपान का विशेष ध्यान रखें। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना