फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर खुलने के समय में बदलाव, सुबह पांच से रात्रि नौ बजे तक दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट खोलने के समय में आज से बदलाव होगा। वीरवार से श्रद्धालुओं के लिए चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक खुले रहेंगे। यह निर्णय बुधवार को अंब में हुई बैठक में एसडीएम अंब मनेश यादव ने लिया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि बिना दर्शन पर्ची के किसी भी श्रद्धालु को दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से सुचारू रूप से चलाने के लिए होमगार्ड इंचार्ज को निर्देश दिए हैं। होमगार्ड के इंचार्ज सुनिश्चित करेंगे कि दर्शन की लाइनों में कोविड-19 नियमों का पूर्ण पालन हो। इसके लिए वे खुद तीनों स्थानों पर दर्शन पर्ची बंद करने के लिए अधिकृत होंगे।
श्रद्धालुओं की लाइनें व्यवस्थित रखने के लिए दर्शन पर्ची सीमित संख्या में दी जाएगी ताकि एसओपी का पालन हो सके। वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष शर्मा तीनों स्थानों पर दर्शन पर्ची का प्रबंध देखेंगे। एक श्रद्धालु को एक ही दर्शन पर्ची दी जाएगी। इसके अलावा थाना प्रभारी चिंतपूर्णी यह सुनिश्चित करेंगे कि माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पर्ची स्थलों पर लगाई पंक्तियां सही प्रकार से व्यवस्थित हो।
विज्ञापन

एसडीएम मनेश यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आदेश में कुछ बदलाव किया है ताकि दूरदराज से आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो। बता दें कि चिंतपूर्णी मंदिर के लिए जारी एसओपी धरातल स्तर पर लागू नहीं हो पा रही थी, इसे सही तरीके से लागू करने के लिए अब कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें