फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बिना टैक्स चल रहे 55 वाहनों के चालान, 1.15 लाख जुर्माना

विज्ञापन
Challans of 55 vehicles running without tax, fined 1.15 lakh in una
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिले में बिना टैक्स और परमिट चल रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। परिवहन विभाग ने जिले के विभिन्न भागों में तीन दिनों में बिना टैक्स और परमिट चल रहे 55 वाहनों के चालान किए और उनसे 1.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उड़नदस्ता धर्मशाला डॉ. संजय कुमार धीमान की अगुवाई में टीम ने जिले के कई स्थानों पर कार्रवाई की। जिले में इन दिनों में बाहरी राज्यों से वाहनों की आवागमन बढ़ा है। ऐसे में विभागीय टीमें भी मुस्तैद है। बाहरी राज्यों के वाहनों के बिना टैक्स और परमिट होने का अंदेशा अधिक रहता है। ऐसे में अब कार्रवाई की जा रही है। विभागीय टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई वाहन बिना टैक्स चुकाए न आए।
विभागीय टीम ने ऐसे भी कई वाहन पकड़े हैं, जिनके पास न तो टोकन टैक्स था और न ही गुड्स टैक्स भरा था। बिना टैक्स वाले वाहनों से मौके पर ही टैक्स वसूला गया और जुर्माना भी लगाया। आरटीओ उड़नदस्ता धर्मशाला डॉ. संजय कुमार धीमान ने बताया कि झलेड़ा और बंगाणा रोड पर लगाए नाकों के दौरान 55 गाड़ियों का चालान किए हैं। इनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के उड़नदस्ते की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें