फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चलेट स्कूल का वॉलीबाल में दबदबा घनारी ने जीता खो-खो का खिताब

Sat, 29 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों की 177 छात्रा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में चलेट, खो-खो में घनारी और कबड्डी में अंबोटा स्कूल की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेट ने पहला स्थान हासिल किया जबकि डीडीएम स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में घनारी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और करलूही स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
कबड्डी में अंबोटा स्कूल ने बाजी मारी। करलूही स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। चेस प्रतियोगिता में लोहारली स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि नागरवाला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में डीडीएम गोंदपुर बनहेड़ा स्कूल विजेता बना और बढ़ेड़ा राजपूतां स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन सोमलाल धीमान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें