फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घंडालवीं कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससीए ने उमंग कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में केंद्रीय छात्र संगठन की (सीएससीए) की ओर से सांस्कृतिक उत्सव उमंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पवन कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

एक दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव की दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने भंगड़ा, कांगड़ी गिद्दा, नाटी, समूहगान, एकलगान और भ्रष्टाचार पर कविता पाठ किया। प्रो. पवन कुमार ने कहा कि सीएससीए महाविद्यालय में उचित शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और छात्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन को बढ़ावा देने के साथ छात्रों में चरित्र, नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना के विकास के लिए अवसरों को बढ़ावा देने को सुनिश्चित करता है। उन्होंने सीएससीए पदाधिकारियों, सदस्य और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें