फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एनालाइजर मशीन खराब

Fri, 09 Oct 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में खून की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली एनालाइजर मशीन खराब हो गई है। अस्पताल में उपचार और परामर्श के लिए पहुंचने वाले मरीजों को रक्त जांच की जरूरत पड़ने पर परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मरीजों के लिए अस्पताल में ही रक्त की जांच की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें बाहर की लैब में जाने से राहत मिलती थी। जिन मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर खून की जांच करवानी पड़ती है, उन्हें निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि एनालाइजर मशीन पिछले कुछ समय से खराब है। मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते खून के नमूनों की जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन को दुरुस्त करवाने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने जल्द मशीन की मरम्मत करवाकर जांच सुविधा बहाल करने की मांग की है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए रक्त जांच की सुविधा महत्वपूर्ण है। अस्पताल में रोजाना औसतन 100 से 150 के करीब ओपीडी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें