फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुराने रिहायशी मकान से नकदी और सोने के आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीहर में दिया चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये बताई जा रही चोरी हुए गहनों की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहर में चोरों ने एक पुराने रिहायशी मकान को निशाना बनाकर सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम सिंह पुत्र रोडू राम, निवासी गांव डीहर, के मकान में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर प्रवेश किया और ट्रंक में रखे सोने के गहने चुरा लिए।
विज्ञापन

मकान मालिक को घटना का पता मंगलवार सुबह चली जब उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। चोरी हुए आभूषणों में सोने की नथ, टीका सहित अन्य जेवर शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना बंगाणा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें