फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सर्दी के मौसम में बढ़ने लगे चर्म रोग के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 50 से 100 मरीज
विज्ञापन

स्केबीज और डैंड्रफ सहित अन्य रोगों से पीड़ित होने लगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सर्दी के मौसम में चर्म रोग से संबंधित मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में रोजाना 50 से 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में सबसे अधिक मामले स्केबीज और डैंड्रफ से संबंधित सामने आ रहे हैं। सर्दी के मौसम में शरीर की साफ-सफाई की अनदेखी के कारण इस प्रकार से मामले सामने आ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार साफ-सफाई में लापरवाही के कारण त्वचा पर चकते, खुजली, दाद आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के मौसम में त्वचा में रूखापन आ जाता है। इसके चलते शरीर पर पपड़ी जमा हो जाती है, जिससे चकते बनते हैं। जब इन चकतों में खुजली होती है तो उससे संक्रमण फैलता है। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल स्थित चर्म रोग ओपीडी के बाहर मरीजोंं की कतारें लगी रहीं। इसके अलावा स्केबीज और डैंड्रफ की दिक्कत के साथ जिलेभर से मरीज उपचार करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

बॉक्स
ऐसे करे बचाव
सर्दी के मौसम में कुछ लोग बिना धुले कपड़े लंबे समय तक पहने रखते हैं। इससे त्वचा में नमी की कमी आती है और रुखी हो जाती है। त्वचा को सूखने से बचाने के लिए उस पर तेल या क्रीम आदि लगानी चाहिए। हरी सब्जियों, मौसमी फलों के साथ-साथ पौष्टिक भोजन का प्रयोग करना चाहिए। गीले कपड़े न पहनें और शरीर को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में नमी का रखें विशेष ध्यान : डॉ. खीमित
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. खीमित जैन ने कहा कि ओपीडी में इन दिनों स्केबीज और डैंड्रफ से संबंधित काफी मामले सामने आ रहे हैं। मरीज देरी से उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण काफी बढ़ गया है। रोगी अस्पताल मेंं न आकर पहले केमिस्ट के पास जाते हैं, ऐसे में दिक्कत अधिक बढ़ती है। त्वचा में रूखापन भी सर्दियों में बढ़ जाता है। इसके लिए थिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें