फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने के सामने आए मामले

Wed, 22 Oct 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी के मामले सामने आए हैं। इस पर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि तय प्रक्रिया के तहत ही फीस में बढ़ोतरी की जाए। इस बारे में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) को पहले सूचित किया जाए। एसएमसी की मंजूरी मिलने के बाद ही उस पर आगामी निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला उच्च शिक्षा विभाग की टीम द्वारा कुछ दिन पहले निजी स्कूलों की निरीक्षण किया गया था। दस्तावेज खंगालने पर पाया गया कि फीस को मनमाने तरीके से बढ़ाया गया और उससे जुड़े रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी पाई गई। यही नहीं फीस बढ़ोतरी में स्कूल प्रबंधन समिति की मंजूरी से जुड़ा रिकॉर्ड भी स्कूलों के पास नहीं मिला। ऐसे मामलों पर संज्ञान लेते हुए अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निर्देश जारी किए गए। इन निर्देशों में कहा गया है कि फीस से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले एसएमसी की मंजूरी लेना जरूरी है। विभाग ने हिदायत दी है कि भविष्य में किसी स्कूल में ऐसी गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।



उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि सरकारी के साथ निजी स्कूलों में व्यवस्था को परखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के लिए पढ़ाई से जुड़ा अच्छा माहौल बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें