फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईमानदारी की मिसाल, दिव्यांग दंपती ने लौटाया पर्स

Wed, 22 Oct 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। दीपावली की शाम अंब क्षेत्र से मानवता और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। मुबारिकपुर निवासी दिव्यांग विजेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना ने सड़क किनारे मिला पर्स उसके असली मालिक को लौटा कर पूरे समाज का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपावली की शाम यह दंपती कलरूही बस अड्डे के समीप से गुजर रहा था, तभी उन्हें रास्ते में एक पर्स मिला। विजेंद्र और सुलोचना ने पर्स में रखे आधार कार्ड से मालिक का पता देखा, जो अंब के प्रताप नगर का था। उन्होंने बिना देर किए पर्स नगर पंचायत अंब कार्यालय में जमा करवा दिया। नगर पंचायत ने आधार कार्ड पर लगी तस्वीर से पहचान कर पर्स मालिक केशव निवासी प्रताप नगर अंब को सौंपा। नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान ने कहा कि विजेंद्र और सुलोचना जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें