फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान उखाड़ने की धमकी देने और लोगों को भड़काने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमंडल गगरेट के दियोली गांव के एक व्यक्ति पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया और दो समुदायों को भड़काना शुरू कर दिया। गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दियोली गांव के रफीक अहमद की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त है और गांव में खेतीबाड़ी करता हैं। दियोली बाड़ी में उनके समुदाय का दो सदी पुराना कब्रिस्तान है। पुश्त-दर-पुश्त अपने बुजुर्गों की देह दफनाते आए हैं। कुछ वर्ष पूर्व एक अन्य समुदाय के लोगों ने वहां आबादी डाल ली लेकिन दोनों समुदायों में कब्रिस्तान को लेकर कभी कोई बात नहीं हुई। हर त्योहार मिलजुलकर मनाते आ रहे हैं। वर्ष 2022 में ग्राम पंचायत प्रधान से उन्होंने निवेदन किया कि राजस्व विभाग में इसे कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करवाया जाए। ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त को भेजा लेकिन उन्हीं के गांव के एक व्यक्ति ने लोगों को उनके समुदाय के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। उन्हें भी धमकाने लगा कि आपका कब्रिस्तान यहां से उखाड़ देंगे। सौहार्द बिगाड़ने वाली शब्दावली का प्रयोग कर सोशल मीडिया के माध्यम से इसे प्रचारित किया। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
हिंदू संगठनों में रोष
मामला दर्ज होने पर हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध जताया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल ठाकुर, जिला सहसंयोजक सुरेश सोनी, प्रखंड अध्यक्ष रवि पटियाल, अखिल भारतीय संत परिषद के हिमाचल, पंजाब व हरियाणा प्रभारी यति सत्य देवानंद सरस्वती और सनातन धर्म मंच के पदाधिकारियों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो राज्य व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें