फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जाली दस्तावेज दिखाने पर रेत-बजरी व्यापारी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रशर के नाम से गलत दस्तावेज तैयार कर क्षेत्र से पड़ोसी राज्य पंजाब में रेत भेजने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ऊना क्षेत्र के एक रेत व बजरी व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हरोली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता साकार ने बताया कि वह हरोली क्षेत्र के कुंगड़ंत में स्थित एक स्टोन क्रशर में कार्यरत है। कहा कि बीती 22 नवंबर को शाम करीब 07:30 बजे उन्हें पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र नंगल की अलीग्रां माइनिंग चेक पोस्ट से फोन आया कि उन्होंने रेत लेकर जा रहे एक वाहन को रोका है। उस वाहन के चालक ने रेत ले जाने के लिए जो आवश्यक कागजात दिखाए उसमें से एक फार्म पर उनके क्रशर का नाम लिखा था। वहीं रेत ले जाने का बिल ऊना क्षेत्र के रेत व बजरी व्यापारी के नाम पर था। शक होने पर उन्होंने ट्रक को रोक लिया।
साकार ने कहा कि जब उन्होंने अपने रिकॉर्ड में उक्त दस्तावेज की जांच की तो पाया कि उस नंबर का फार्म उन्होंने बीती 13 नवंबर को किसी अन्य वाहन के लिए जारी किया था। उस वाहन को रेत के साथ पंजाब के कपूरथला भेजा गया था। ऐसे में नंगल के अलीग्रां में चेक पोस्ट पर वाहन चालक की ओर से दिखाया फार्म जाली और गलत तरीके से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस जारी फार्म के साथ बिल ऊना क्षेत्र के रेत व बजरी व्यापारी के हैं। ऐसे में उसी पर धोखाधड़ी व प्रदेश के खजाने को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के आरोप लगे हैं। जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि हरोली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें