आईटीआई नैहरियां में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कार्यरत मनोवैज्ञानिक कॅरियर काउंसलर कृति भारद्वाज ने प्रशिक्षुओं से कॅरियर से जुड़ी जानकारी साझा कीं। उन्होंने कहा कि आजकल प्रशिक्षु रोजगार विभाग के पोर्टल eemis.hp.nic में ऑनलाइन आवेदन कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही कौशल विकास भत्ते के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर भत्ता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को रिज्यूमे मेकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में भी विस्तार से बताया।
आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि समय-समय पर संस्थान में ऐसे कार्यक्रम होने से प्रशिक्षुओं में एक नई ऊर्जा का निर्माण होता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे यह भी तय करते हैं कि भविष्य में कौन से क्षेत्र में जाना है। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक विवेक कुमार, सुनील कुमार, सुनील दत्त, कार्यालय प्रभारी निर्मल कुमार, सह प्रभारी इंद्र कुमार सहित संस्थान के करीब 90 प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे।