बरधाण के समीप मक्की के खेतों में गिरी कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पधर (मंडी)। घटासनी-बरोट राजमार्ग पर सोमवार शाम ओवरटेक करते समय एक पर्यटक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे मक्की के खेतों में जा गिरी। हादसे में दिल्ली निवासी दंपती को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना बरधाण स्कूल के पास शाम करीब पौने पांच बजे हुई।
कार के खेतों में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट पहुंचाया। सूचना मिलने पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों और चिकित्सकों से संपर्क कर घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस संबंध में पुलिस में प्रथिमिकी दर्ज नहीं है। फिर भी टिक्कन चौकी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जारी है।