फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से खेतों में गिरी कार

Mon, 18 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर श्मशानघाट के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद कार सड़क से खेतों में जा लुढ़की। हादसे के समय कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यशपाल सिंह निवासी छेत्रां जिला ऊना अपने भतीजे गुरप्रीत के साथ सोमवार सुबह कार में सवार होकर अपने किसी काम से नालागढ़ जा रहे थे कि संतोषगढ़ श्मशानघाट के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार यशपाल सिंह और गुरप्रीत को गंभीर चोटें आई हैं।

जबकि, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों को उपचार के लिए एनएफएल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक हरमेश निवासी अंबोटा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें