फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, दो की मौत

Sun, 21 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र घालुवाल में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों की पहचान जसवीर (55) और निशा रंधावा (38) निवासी नजदीक नागरा फाटक गुलाब देवी रोड जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जालंधर के श्रद्धालुओं से भरा कैंटर रविवार सुबह बाबा बालक नाथ से माथा टेककर वापस जालंधर जा रहा था कि घालूवाल पेट्रोल पंप के समीप पहुंचने पर कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने ऊना अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अन्य 14 श्रद्धालुओं का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। जबकि, आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घायलों की सूची
हादसे में संगम पुत्र शंकर दास, संदीप पुत्र बलदेव सिंह और रोहित पुत्र अश्वनी कुमार निवासी बस्ती बाबा खेल जालंधर, मनोहर लाल पुत्र मंगल सिंह निवासी न्यू गुरुनानक नगर जालंधर, महेंद्र लाल पुत्र केसर दास निवासी अमर नगर जालंधर, सोनू पुत्र अमरजीत सिंह निवासी लाभ सिंह नगर जालंधर, आरती पत्नी मनोहर लाल, टविंकल पुत्री मनोहर लाल, विजय कुमार पुत्र बुद्दी राम बस्ती बाबा खेल जालंधर, रवि पुत्र जनराम सिंह निवासी लाभ सिंह नगर जालंधर, विकर सिंह पुत्र हरमेश चंद निवासी मुहल्ला श्याम नगर, कुसुमा देवी पत्नी प्रेम चंद निवासी बस्ती बाबा खेल जालंधर, जगदीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश घायल हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें