फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कैंसर के मरीजों को मिलेगा प्राथमिक उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

अस्पताल में डे केयर कैंसर यूनिट शुरू करने के लिए टीम ने किया दौरा
कैंसर के मरीजों को लगने वाले इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार की जिलेभर में नहीं है सुविधा
पीजीआई और अन्य बड़े अस्पतालों का करना पड़ता है रुख
आशुतोष डोगरा
ऊना। जिलावासियों को शीघ्र ही क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डे केयर कैंसर यूनिट की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की टीम ने अस्पताल का दौरा कर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह यूनिट क्षेत्रीय अस्पताल के धरातल तल पर स्थापित की जाएगी।
डे केयर कैंसर यूनिट के शुरू होने से जिले के कैंसर मरीजों को प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां, इंजेक्शन तथा चिकित्सक परामर्श की सुविधा जिला मुख्यालय पर ही उपलब्ध होगी। वर्तमान में मरीजों को इन सेवाओं के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या अन्य बड़े मेडिकल कॉलेजों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यूनिट खुलने से मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



जिला स्तर पर डे केयर कैंसर यूनिट की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस यूनिट के माध्यम से कैंसर की प्रारंभिक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर की जांच और प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

एनएचएम की टीम ने अस्पताल प्रबंधन को यूनिट से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की योजना के अनुसार आगामी वर्ष मार्च माह तक डे केयर कैंसर यूनिट को स्थापित कर इसे कार्यशील कर दिया जाएगा।


कोट

क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर कैंसर यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनएचएम की टीम ने अस्पताल का दौरा कर डीपीआर तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया है। -डॉ. संजय मनकोटिया चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन

जिले में कैंसर के उपचार नहीं है कोई सुविधा

ऊना जिले की आबादी लगभग सात लाख के करीब है। जिले में वर्तमान में कैंसर के उपचार और जांच की कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़, मेडिकल कॉलेज व बाहरी राज्यों के बड़े निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को बार बार अस्पतालों के चक्कर लगाने में काफी परेशानी होती है। जिले में डे केयर कैंसर यूनिट शुरू होने से कैंसर के मरीजों को प्राथमिक उपचार व जरूरी इंजेक्शन व दवाइयों को लेने के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पडे़गी। कैंसर मरीजों के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें