फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चलेट में घर की छत से मिला जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
चलेट में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडा और पीआईए लिखा था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। पुलिस चौकी दौलतपुर के अंतर्गत चलेट गांव में एक मकान की छत पर जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से क्षेत्र के लोग सहम गए। जानकारी के अनुसार चलेट निवासी पप्पू नंबरदार के घर की छत पर यह गुब्बारा पड़ा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि यह गुब्बारा रात के समय हवा के साथ उड़कर घर की छत पर आ गिरा होगा।
शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो उन्होंने वहां एक संदिग्ध गुब्बारा पड़ा देखा। करीब से निरीक्षण करने पर गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था तथा उस पर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ पाया गया। इसके बाद परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी दौलतपुर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रविपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पप्पू लंबरदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुब्बारे को सुरक्षित रूप से कब्जे में ले लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया, ताकि किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी को लेकर कोई आशंका न रहे। गुब्बारा मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर को टटेहड़ा में मिले थे तीन गुब्बारे
इससे पहले आठ दिसंबर सोमवार को उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में भी तीन पाकिस्तानी गुब्बारे मिले थे। इन गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था तथा आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि गुब्बारों में न तो कोई मॉनिटर लगा था और न ही किसी प्रकार का अन्य उपकरण मौजूद था। हालांकि लगातार इस तरह के गुब्बारे मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि चलेट और टटेहड़ा गांव में मिले पाकिस्तानी गुब्बारों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गुब्बारे किस माध्यम से और कहां से आए हैं, इसकी विस्तृत पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें