फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रशर संचालक पर कनाडा निवासी सगे भाई ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, 2006 में साझेदारी में खोला क्रशर, 2007 में पार्टनरशिप डीड से नाम हटाया
विज्ञापन


आरोपी लाभ का 40 फीसदी हिस्सा बोलकर 2022 तक देता रहा कैश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत टकारला गांव निवासी व्यक्ति ने अपने सगे भाई पर स्टोन क्रशर की साझेदारी में धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर अंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता वर्तमान में परिवार सहित कनाडा में रहता है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता हरीश कुमार उर्फ हरीश चंद्र मोदगिल निवासी गांव टकारला, तहसील अंब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2006 में उसने अपने सगे भाई सतीश कुमार के साथ साझेदारी में शिवनगर, टकारला में एक स्टोन क्रशर शुरू किया था। साझेदारी में लाभ का 40 प्रतिशत हिस्सा हरीश कुमार को और शेष 60 प्रतिशत सतीश कुमार को मिलना तय हुआ था। हरीश कुमार के अनुसार वर्ष 2007 में जब वह कनाडा में था, तब उसके भाई सतीश कुमार ने उसके नाम पर स्टांप पेपर खरीदकर जाली हस्ताक्षर किए और उसकी साझेदारी डीड को रद्द कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कमल किशोर नामक व्यक्ति के साथ नई साझेदारी कर ली, जिसमें 65 प्रतिशत हिस्सा सतीश कुमार और 35 प्रतिशत हिस्सा कमल किशोर के नाम किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे धोखाधड़ी का शक न हो, इसके लिए सतीश कुमार वर्षों तक उसे क्रशर के लाभ का 40 प्रतिशत बताकर कैश में रकम देता रहा और इसके बदले रसीदें लेता रहा। हरीश कुमार अधिकतर समय विदेश में ही रहता था, इसलिए वह सच्चाई से अनजान रहा। हरीश कुमार को वर्ष 2023 में कनाडा में रहते हुए इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली कि उसके भाई ने उसकी गैरहाजिरी में झूठे गवाहों के सहारे साझेदारी दस्तावेजों से उसका नाम हटाकर किसी अन्य को साझेदार बना दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें