फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की मुहिम शुरू

Mon, 06 Apr 2026 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा खंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस पहल से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता फैलाई गई। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य लठियाणी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम करवाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीना अरोड़ा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कंचन माला और शिवानी शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा और स्टाफ ने भाग लिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं कांता देवी, रीता देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, आशा रानी और रंजना ने भी सक्रिय योगदान दिया। स्वास्थ्य टीम ने न केवल टीकाकरण किया, बल्कि वैक्सीन के फायदों पर विस्तृत जानकारी भी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें