फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 28 तक बसाल से धमांदरी तक सड़क होगी चकाचक, धूल से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत 9.50 करोड़ से हो रहा सड़क का पुनर्निर्माण

क्रॉसर
सीटीबी डालने के बाद सड़क पर कंक्रीट होने से बढ़ा है हादसों का खतरा
साइकिल पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान, घरों में पहुंच रही धूल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय से सटे बावा रुद्रानंद गेट बसाल से धमांदरी, नंगल सलागड़ी सड़क पर 28 अक्तूबर से पहले टारिंग का कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क के पुनर्निर्माण पर 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क को धरातल से एक फीट ऊंचा बनाया गया है। सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) का कार्य पूरा हो गया है। 7.100 किलोमीटर लंबी सड़क पर मौजूदा समय में बड़ी मात्रा में कंक्रीट निकल आए हैं। इससे बसाल में साइकिल पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों समेत हजारों लोगों को गिरने का खतरा सता रहा है। कई बाइक सवार स्किड होकर जख्मी हो रहे हैं। बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर धूल उड़ रही है। सड़क किनारे आबादी होने के चलते धूल घरों तक पहुंच रही है। कई लोग खुद सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं। जहां-जहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है वहां सड़क की स्थिति सही है। लेकिन जहां पानी का छिड़काव नहीं किया गया हैं, वहां क्रंक्रीट बाहर निकल आए हैं। विभाग ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर नमूने भी लिए थे, जो सही पाए गए हैं।

लेबर लौटी घर, तीन दिन से पानी भी नहीं दिया
दीपावली और छठ पूजा के चलते सड़क का कार्य कर रही बाहरी राज्यों की लेबर घरों को लौट गई है। ऐसे में पिछले तीन दिन से सड़क पर पानी का छिड़काव भी नहीं हो पाया है। वीरवार को ट्रैक्टर की मदद से छिड़काव किया गया। विभाग का कहना है कि लेबर के लौटते ही टारिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नालियां आदि कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
सड़क पर सीटीबी का कार्य पूरा कर लिया है। लेबर के चले जाने से टारिंग के कार्य में देरी हो रही है। इसी माह इसे पूरा कर लिया जाएगा। योजना की कार्य अवधि मार्च 2026 तक है। बाद में नालियों का कार्य किया जाएगा। लोगों के सुगम सफर को लेकर विभाग गंभीर है। - विशाल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी बसाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें