फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बजट क्विज में भाग लेकर युवा राष्ट्रीय स्तर पर रख सकेंगे अपनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा युवा भारत ऊना दे रहा युवाओं को नए अवसर : प्रदीप कुमार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। मेरा युवा भारत ऊना की ओर से आगामी कार्यक्रमों को लेकर रोटरी गली स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल पर बजट क्विज 2026, युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम और युवा मंडल विकास जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। बजट क्विज में 15 से 29 वर्ष के युवा भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रख सकते हैं, जिसके लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ऊना जिले के 15 युवा 16 से 20 फरवरी तक राजस्थान के जयपुर और हरियाणा के गुरुग्राम में प्रवास कर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान में भाग लेंगे। वहीं, युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत बंगाणा विकास खंड में 9 से 13 फरवरी तक पांच दिवसीय अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पुराने निष्क्रिय नवयुवक मंडलों को पुनः सक्रिय करने और नए युवा मंडलों के गठन का कार्य किया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व युवा स्वयंसेवक अक्षय कौंडल व ऋषभ चौधरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें