फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल के निर्णय से संतुष्ट नहीं कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश से व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में व्यापारी हर संभव सहयोग सरकार को कर रहे हैं। लेकिन कैबिनेट बैठक में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने के साथ व्यापारी वर्ग को राहत नहीं दी है। इस कारण व्यापारी वर्ग में रोष है। कैबिनेट ने जिस प्रकार से निर्णय लिया है, वह व्यापार मंडल को मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन सरकार ने मनमाना निर्णय किया है। सोमेश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को दुकानें खोलने का अवसर कुछ अवधि के लिए दिया जाना चाहिए था। कहा कि कोरोना के नियमों को मानने में काम कर रहे हैं। सरकार को सहयोग भी कर रहे हैं, लेकिन हालत यह है कि व्यापारियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। व्यापारी को फ्रंटलाइन वर्कर में भी नहीं रखा गया है। कहा कि इस सबको लेकर के प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक 16 मई को रखी गई है और व्हाट्सएप पर भी सुझाव मंगवाए गए हैं। बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से आह्वान किया है कि कैबिनेट के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुनर्विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें