फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झलेड़ा में आग से झुलसा व्यक्ति

Wed, 31 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल अाग से जुलसा व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव झलेड़ा मेें आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। व्यक्ति की पहचान वेदव्यास (45) निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। इसे नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग में व्यक्ति का चेहरा, सिर और छाती बुरी तरह से झुलस चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति की पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस बयान में बताया कि बुधवार भतीजे का जन्मदिन था। इसके चलते आंगन में ईंटों की भट्ठी पर तेल की कड़ाही चढ़ा रखी थी।

उन्होंने बताया कि वेद व्यास पूरियां तल रहा था कि इसी दौरान दो वर्षीय बच्ची ने खौलते तेल में पानी फेंक दिया, जिससे आग की ऊंची लपटें उठ गईं। इससे पास में बैठे वेदव्यास आग की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें