फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक प्रतीकों को जलाना स्वस्थ लोकतांत्रिक राजनीति नहीं : गौरव

Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आरएसएस कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मनुस्मृति के पोस्टर जलाए जाने की घटना पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथ के पोस्टर को जलाकर कांग्रेस ने विरोध की मर्यादा को तार-तार किया है।
विज्ञापन

गौरव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में किसी विचारधारा की आलोचना और विरोध करने का अधिकार सभी को है लेकिन विरोध के नाम पर धार्मिक और वैचारिक प्रतीकों को जलाना स्वस्थ लोकतांत्रिक राजनीति नहीं है। यदि कांग्रेस मनुस्मृति के विचारों का विरोध करना चाहती है तो उसे तर्क, संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात जनता के सामने रखनी चाहिए। पोस्टर जलाने जैसी कार्रवाई से समाज में अनावश्यक विवाद और कटुता का माहौल बनता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें