फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से बुजुर्ग लहूलुहान

Fri, 24 Jun 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव टक्का में आवारा सांड के हमले से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टक्का निवासी रत्न चंद वीरवार देर शाम टक्का रोड पर पैदल जा रहा था कि अचानक एक आवारा सांड ने रत्न चंद पर हमला बोल दिया। सांड के हमले से रत्न चंद बुरी तरह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


रत्न चंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग रत्न चंद को बचाने के लिए कूद पड़े, जिसे कड़ी मशक्कत कर सांड के चंगुल से छुड़ाया गया। लोगों की मदद से पीड़ित को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से टक्का गांव में आवारा सांड ने आतंक मचा रखा है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। इससे पहले भी बहडाला गांव में आवारा सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने आवारा सांडों पर नुकेल भी कसनी शुरू की, लेकिन अभी भी आवारा सांड और पशुओं का आतंक थमने का नहीं ले रहा है।

स्थानीय लोगों राम प्रकाश, सोहन सिंह, ध्यान चंद, मोहित, कौशल्या, देविका, सोनिका, मोनिका, साजन, राजन, पंकज चौधरी आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा सांड और पशुओं से उनको निजात दिलाई  जाए। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें