फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुंदरनगर में स्वदेशी उत्पाद बेचेगी बफड़ी की रेखा

Tue, 17 Mar 2026 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बफड़ी की रेखा। संवाद
विज्ञापन
एनआरएलएम के माध्यम से मेले में मिलेगा स्टाल
विज्ञापन


सिड्डू्, टिक्की के साथ बच सकेंगी पारंपरिक पकवान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बफड़ी ग्राम पंचायत की रेखा देवी अब अन्य जिलों में भी लोगों को स्वदेशी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों का जायका चखाएंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से उन्हें सुंदरनगर में प्रस्तावित मेले में स्टाल लगाने की सुविधा मिलेगी।
रेखा 22 से 28 मार्च तक मेले में स्टाल लगाकर हाथों से तैयार किए गए उत्पादों के साथ हिमाचली पकवान भी बेचेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) ने रेखा के नाम का प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपायुक्त कार्यालय मंडी भेजा था। जहां से उन्हें स्टाल लगाने के लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


रेखा देवी पिछले 12 वर्षों से जय श्रीराम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और घर पर ही विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन तैयार करती रही हैं। मेले में स्टाल के जरिए उन्हें अपने उत्पादों को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। रेखा देवी के स्टाल पर सिड्डू, टिक्की सहित कई पारंपरिक हिमाचली व्यंजन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


कोट

सुंदरनगर में आयोजित मेले में बफड़ी में रेखा 22 से 28 मार्च तक मेले में स्टाल में हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी।-अस्मिता ठाकुर,जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें