फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विकास कार्यों के लिए खरीदा सीमेंट कमरे में पड़ा-पड़ा हुआ खराब, बुढ़वार पंचायत में उठे सवाल

Thu, 12 Nov 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना की ग्राम पंचायत बुढ़वार में पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान खरीदा गया 35 बैग सीमेंट एक कमरे में खराब हालत में पड़ा मिला है। सीमेंट के रखरखाव और समय पर इस्तेमाल नहीं होने से सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बीडीओ बंगाणा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
खराब पड़ा सीमेंट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत बुढ़वार में पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान खरीदे गए सीमेंट के खराब होने का मामला सामने आया है। पंचायत के एक कमरे में सीमेंट के 35 बैग पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में सीमेंट की हालत खराब नजर आ रही है। ऐसे में इसके इस्तेमाल योग्य नहीं रहने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, यह सीमेंट पुरानी पंचायत के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए खरीदा गया था। आरोप है कि उचित रखरखाव और नमी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण सीमेंट खराब हालत में पहुंच गया। यदि सीमेंट इस्तेमाल के योग्य नहीं बचा है तो इससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीमेंट का समय पर इस्तेमाल नहीं होने पर उठे सवाल
मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास कार्यों के लिए खरीदे गए सीमेंट का समय रहते इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या सीमेंट के भंडारण के लिए उचित व्यवस्था की गई थी? यदि सरकारी धन से खरीदी गई सामग्री खराब हुई है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी?

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खराब हुए सीमेंट की वास्तविक मात्रा का आकलन किया जाए और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।

बीडीओ ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
इस मामले पर खंड विकास अधिकारी बंगाणा केएल वर्मा ने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्ति चाहे पिछली पंचायत के कार्यकाल की हो, यदि वह खराब हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच के दौरान सीमेंट की वास्तविक स्थिति तथा उसके खराब होने के कारणों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें