फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तेज सफेद एलईडी लाइटें बन रहीं जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। शाम होते ही सड़कों पर चौपहिया वाहनों में अवैध हाई पावर सफेद एलईडी लाइटें लगाना जानलेवा साबित हो रहा है। इनकी तेज चमक सामने से आने वाले वाहन चालकों की आंखों को प्रभावित कर कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
धुसाड़ा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 8 बजे बड़ूही से धुसाड़ा की ओर जाते समय सामने से आ रही तेज एलईडी लाइट के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने चेतावनी दी कि अवैध एलईडी लाइट और हाई बीम वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अधिकृत लाइटें ही लगाएं और रात में लो बीम का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें