फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वीर नारियों को हिमाचली टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण परिसर में 9वें पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस के मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक। स्रोत आ
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण परिसर में मनाया 9वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि जिला कार्यालय परिसर में मंगलवार को 9वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष प्रथम फील्ड मार्शल जनरल केएम करियप्पा की स्मृति में 14 जनवरी को मनाया जाता है। वह इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे। इस दौरान वीरता पुरस्कार विजेताओं और वीर नारियों को हिमाचली टोपी व शॉल देकर सम्मानित भी किया। इनमें 8 वीर नारियां, माताएं, एक वीर चक्र, दो शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल विजेता शामिल रहे। इसके अलावा उपनिदेशक ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके समाधान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस मौके पर विशिष्ट सेवा मेडल कर्नल कुलदीप सिंह, सेना मेडल कर्नल पीएस राजपूत, वीर चक्र ऑनरेरी कैप्टन सुखदेव सिंह, ऑनरेरी कैप्टन सुशील कुमार शौर्य चक्र, शौर्य चक्र ऑनरेरी कैप्टन चरण दास, डीपी विशिष्ट, कर्नल नान चंद, कर्नल केबी शर्मा, कमांडर विजय कुमार, ऑनरेरी कैप्टन शक्ति सिंह चेयरमैन पूर्व सैनिक लीग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें