स्थानीय नहर किनारे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। पुलिस ने बीबीएमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी मंहतो के रूप में हुई, जो काफी समय से नंगल के मोहल्ला राज नगर में रहता था।
जानकारी के मुताबिक मंहतो मंगलवार रात 9 बजे खाना खाने के बाद सैर के लिए निकला था और जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके अन्य रिश्तेदार विजय कुमार द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया। इस दौरान वह नहर किनारे गिरा पड़ा मिला। इसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नंगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।