फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली चोरी करने वाले दोनों उपभोक्ताओं को 1.13 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के बिलों की जांच पूरी होने के विद्युत बोर्ड ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बिजली मीटर से पहले ही जुगाड़ लगाकर निकाल ली थी एक अन्य तार, एसी आदि का लोड इसी तार पर डाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल विद्युत उपमंडल की ओर से रायंसरी गांव में बिजली चोरी करने वाले दोनों आरोपी उपभोक्ताओं को जुर्माना कर दिया गया है। बिलों की जांच के बाद उपभोक्ताओं से करीब 1.13 लाख रुपये वसूल किए हैं। जुर्माना राशि जमा होने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली बहाल की गई है। वहीं, भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दोनों उपभोक्ताओं को दी गई है।
जांच प्रक्रिया में सामने आया है कि दोनों उपभोक्ता लंबे समय से बिजली चोरी करने का कार्य कर रहे थे। एक उपभोक्ता की ओर से करीब डेढ़ वर्ष से चोरी से बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं, दूसरा भी कई माह से बिजली चोरी कर घर में एसी आदि को चलाने का काम कर रहा था। उक्त मामले में बिजली चोरी का पर्दाफाश तब हुआ, जब कुछ दिन पूर्व विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को स्थानीय ट्रांसफार्मर पर फ्यूज के बार-बार जलने की समस्या सामने आने लगी, क्योंकि इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से ज्यादा लोड बढ़ने लगा। उक्त घरों में पंखे, कूलरों के अलावा एसी चलाने के लिए उपभोक्ताओं ने जुगाड़ के सहारे बिजली की कुंडी डाल व्यवस्था की हुई थी। पोल से मीटर तक आने वाली तार पर अन्य जोड़ लगाकर एसी आदि का लोड उस पर डाला हुआ था, ताकि इनके चलने पर बिजली मीटर कम घूमे और बिल भी कम आए।
विज्ञापन

भनक लगने पर ही विद्युत उपमंडल बसाल के जेई शुभम के नेतृत्व में विद्युत कर्मी रायंसरी एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली चोरी जैसे मामलों की रोकथाम के निरीक्षण पर निकले, जिसके परिणाम स्वरूप रायंसरी गांव में पहले एक उपभोक्ता तो उसके बाद दूसरे घर में भी मीटर के पास से बिजली चोरी अतिरिक्त तार डालकर की जा रही थी। मामला सामने आने के बाद बोर्ड के अधिकारियों ने दोनों उपभोक्ताओं के पिछले बिजली बिलों की जांच के बाद करीब 1.13 लाख रुपये जुर्माना तय किया है। इसमें बीते करीब डेढ वर्ष से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता से लगभग 70 हजार रुपये और दूसरे से करीब 43 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
विज्ञापन

-
उक्त दोनों उपभोक्ताओं से जुर्माना राशि वसूल कर ली गई है। भविष्य में भी ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। विद्युत बोर्ड के फील्ड अधिकारियों सहित उनकी टीम आगे भी इस प्रकार के अभियान को जारी रखेगी।
- ई. यशविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें