फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टा बरामदगी मामले में दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

Wed, 30 Sep 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला में 18.77 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने दोनों को अंब अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत कुठेड़ा खैरला के एक किराये के मकान से हुई थी। पुलिस ने यहां 18.77 ग्राम हेरोइन के साथ अनिल कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच के दौरान अंब और कुठेड़ा खैरला निवासी दो युवकों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें