फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख-मिचौनी से डूमखरवासी त्रस्त

विज्ञापन
बिजली न आने के विरोध में प्रदर्शन करते डूमखर गांव के लोग। - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के डूमखरवासी बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि 10 दिन से पूरे दिन में बिजली मात्र एक घंटा भी लगातार नहीं आती है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को कई बार सूचित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बिजली की सप्लाई आने का कोई प्रावधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश शर्मा, अमरचंद, मनीष कुमार, जगदीश चंद्र, अशोक कुमार, मोनू, राजीव, विजय, सोनू और सुरजीत ने आरोप लगाया कि बिजली की सप्लाई न आने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी कब लाइनों में कट लगा देते हैं। इसकी भी जानकारी नहीं दी जाती है। पूरा पूरा दिन बिजली के इंतजार में ही व्यतीत हो रहा है। डूमखर की करीब 500 की आबादी को विद्युत विभाग ने नाक में दम कर रखा है। लोगों का आरोप है की पूरी-पूरी रात विद्युत की सप्लाई आने के इंतजार में ही बीत जाती है। आजकल डूमखरवासी ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई गावों में बिजली का संकट बन गया है। उपमंडल बंगाणा के दर्जनों गांवों में बिजली की सप्लाई बाधित हो जाती है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक लाइनों में तकनीकी खराबी है, लेकिन कर्मचारियों को खराबी मिल नहीं पाई है। इस कारण समूचे क्षेत्र में बिजली बार-बार चली जाती है। क्षेत्र के लोगों में रोष है कि विभाग द्वारा बिजली के कट बिना बताए लगाए जाते हैं। विभाग द्वारा पहले इस संबंध में जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बिजली की सप्लाई नियमित करने के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में विभाग के एसडीओ राहुल पुरी का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण समस्या है। विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें