फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजपा की एकता दौड़ आज, सांसद अनुराग भी पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने वीरवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि भारतीय जनता पार्टी ऊना की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सुबह 10 बजे से दीपकमल भाजपा कार्यालय, ऊना से आरंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला ऊना अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित भाजपा के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता इस दौड़ में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और शक्ति के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें