फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में भाजपा कार्यकर्ता व सदर विधायक सतपाल सत्ती प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शप करते हुए ।
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व निकल गई रोष रैली में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास और प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला की प्रभारी रश्मि धर सूद विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। सर्किट हाउस से शुरू हुई आक्रोश रैली आईएसबीटी से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची। जहां अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में वर्तमान सरकार सुशासन देने में पूरी तरह विफल रही है और जनता को भ्रमित करने वाली घोषणाएं की जा रही हैं। सत्ती ने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरियों का वायदा भी अधूरा है और प्रदेश का युवा आज भी बेरोजगारी से जूझ रहा है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों के राजनीतिक उपयोग पर भी आपत्ति जताई गई और इसे शिक्षा के मूल उद्देश्यों के विपरीत बताया गया। ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, बढ़ती महंगाई, बिजली सब्सिडी समाप्त करने, प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति और भ्रष्टाचार में वृद्धि जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और विकास कार्यों की धीमी गति पर भी चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

हरोली विधानसभा क्षेत्र में 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहे और राज्य स्तरीय उत्सव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। कर्मचारी और पेंशनर अपने अधिकारों के लिए सडक़ पर हैं। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन बाहर से कलाकार बुलाकर उन पर लाखों रुपये उड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा वित्तीय स्थिति को लेकर खुद मुख्यमंत्री तक कई बार यह कह चुके हैं कि हिमाचल के पास पैसा नहीं है, तो फिर इस तरह के मेलों के आयोजन क्या औचित्य रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें