फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मारपीट मामले में भाजपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

अंब (ऊना)। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और ग्राम पंचायत सूरी के प्रधान कुलदीप ठाकुर के साथ मारपीट मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम अंब सचिन शर्मा को ज्ञापन दिया। प्रशासन से मांग की गई कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपमंडल अंब के तहत पड़ते सूरी में धार्मिक स्थल पर विवाद के बाद दो पक्षों की तरफ से मारपीट का क्राॅस केस दर्ज करवाया गया था। ग्राम पंचायत प्रधान की तरफ से इस संबंध में अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वह अपने दो लोगों के साथ बीर बाबा के मंदिर में गेट बंद करके बैठे थे। शिकायत के बाद वहां दो पुलिस अधिकारी आए, तब उन्होंने वहां का गेट खोला। उसी दौरान वहां आए कुछ लोगों ने उनके और दो लोगों के साथ मारपीट की। जबकि, मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से की गई शिकायत में गांव के ही एक व्यक्ति ने बाइस लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि वह पीर बाबा के दरबार में माथा टेकने जाता है। रविवार शाम को वह माथा टेकने गया तो ग्राम पंचायत प्रधान और अन्य इक्कीस लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस पर पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज किया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान एवं पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ एसडीएम अंब को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें