फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर में भाजपा ने फूंका केजरीवाल का पुतला

Thu, 06 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर
विज्ञापन
दालतपुर चाक में केजरीवाल का पुतला फूंकते वीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों की पीओके पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर देश के कुछ मौकाप्रस्त नेताओं की ओर से की गई घटिया बयानबाजी के खिलाफ वीरवार को गगरेट भाजपा ने दौलतपुर चौक में रोष रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेसी नेता संजय निरुपम और पी चिदंबरम के खिलाफ नारेबाजी कर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


रोष रैली पीडब्लयू रेस्ट हॉउस से शुरू होकर पूरे बाजार से होते हुए दौलतपुर के मुख्य बस स्टैंड तक गई, जहां केजरीवाल की ओर से देश के वीर जवानों का अपमान करने के विरोध में पुतला जलाया। रैली में पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, गुलाम मुहम्मद, जिला पार्षद रमेश हीर, सुषमा रानी, प्रदीप शर्मा, सतपाल सिंह, प्रोमिला ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य बृज बाला सूद, मंजू जरियाल, दिलावर सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी जरियाल, जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा, नरेश शर्मा, राजीव कालिया, भाजयुमो अध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव रोहित मेहता, अनुज लाडी, संदीप, गौरव इत्यादि शामिल रहे।      
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें