Biroja's 225 teens caught in Gagret
गगरेट (ऊना)। प्रदेश से अवैध रूप से पंजाब बिरोजे ले जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने
रविवार को गगरेट से बिरोजे के 225 टीन पकड़ कर कब्जे में लिया।
वन विभाग ने आशापुरी नाके पर टेंपो को जांच के लिए रोकने का इशारा किया। इस दौरान चालक नाके पर लगे बैरिकेड को तोड़कर टेंपो को भगाकर ले गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने नाके के थोड़ी दूरी पर टेंपो को पकड़ लिया। इस बीच टेंपो चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार सुबह छह बजे के करीब गगरेट से होशियारपुर जा रही टेंपो को वन विभाग के कर्मचारियों ने नाके पर रुकने का इशारा किया । वन विभाग की टीम को देखकर टेंपो चालक ने बैरिकेड को तोड़ते हुए भाग गया। इस पर वन विभाग की टीम ने जब टेंपो का पीछा किया तो नाके से कुछ दूरी पर सड़क किनारे टेंपो खड़ा मिला। चालक-परिचालक टेंपो को छोड़कर जंगल की तरफ भाग भाग गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने टेंपो की जांच की। इस दौरान उसमें से 225 अवैध बिरोजे के टीन बरामद हुए। वन विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिरोजा मंडी जिले से पंजाब ले जाया जा रहा था।
जिला वन अधिकारी मृत्युंजय माधव ने बताया कि वन विभाग की संपदा की चोरी करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कारवाई करेगा। वन काटू हर वर्ष लाखों रुपये की संपदा पंजाब की मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। वन विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखेगा।