क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बडूही में वीरवार को शाम के समय एक बाइक की टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान सुनील कुुमार (34) निवासी रमेहर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार बाइक पर किसी काम से ऊना की ओर जा रहा था कि अंब के बडूही पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक एक टेंपो के साथ टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।