फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससीए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 20 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
भटोली कालेज में शपथ ग्रहण समारोह के दारान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसवीएसडी कॉलेज भटोली में वीरवार को नवनिर्वाचित सीएससीए के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य केएल धारवाल ने की। जबकि, छात्र संगठन की नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों सहित कॉलेज स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर कोमल बीकॉम पांचवें सेमेस्टर से कोमल ने गोपनीयता और अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। जबकि, बतौर उपाध्यक्ष बीए पांचवें सेमेस्टर की नेहा तथा सचिव के रूप में बीएससी प्रथम सत्र के ब्रजेश्वर, बीबीए पहले सत्र के अभिनव कौशल ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा सदस्यों के रूप में शिवानी शर्मा, मोहित चंदेल, जितेंद्र केसरी, प्रिया, प्रदीप सिंह तथा कंचन देवी ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ में सीएससीए के प्रभारी डॉ. पठानिया, डॉ. कमल किशोर, डॉ. योगेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें