फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में बिना नंबर प्लेट के बेखौफ दौड़ रहे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को सड़क पर उड़ा रहे यातायात नियमों की धज्जियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर में बिना नंबर प्लेट के बेखौफ बाइक सवार सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बाइक सवार बिना किसी खौफ के सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का मंचन चल रहा है। इसके देखने के लिए रात को बाइकर्स टोलियां बनाकर निकल रहे हैं। दिन के उजाले में बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड और यातायात के अन्य कई नियमों का हवाला देकर चालान काटने वाली यातायात पुलिस रात के समय कहीं नजर नहीं आ रही है। यह क्षेत्र पंजाब सीमा से सटा होने के कारण बेहद संवेदनशील है। ऐसे में रात के समय बिना नंबर प्लेट के बाइकर्स किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर पंजाब में बड़ी आसानी से घुस सकते हैं। राम नाटक मंचन के दौरान ही बेलगाम बाइकर्स बिना वजह हॉर्न और पटाखे बजाकर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं, बल्कि राम नाटक देख रहे लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोगों ने बाइकर्स पर कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल मैहतपुर बसदेहड़ा के प्रधान सुभाष ने बताया कि बाइक सवार रात के समय यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बिना वजह हॉर्न और पटाखे बजाकर यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें किसी का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन


कोट्स
निश्चित रूप से यह एक गंभीर समस्या है। इस ओर सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस बाबत स्थानीय पुलिस प्रशासन को सक्रिय होना पड़ेगा। मामला ध्यान में आया है इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र शर्मा एएसपी ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें