फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़ूही में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने पीजीआई में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत बड़ूही में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बाइक सवार ने दो दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बड़ूही में हादसा उस समय पेश आया जब बाइक सवार ने अपनी बाइक को टकारला मोड़ की तरफ मोड़ा तो एक तेज रफ्तार बुलेट ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमीर खान पुत्र नेक मोहम्मद गांव वैरियां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन उसने वीरवार सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें