फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 20 May 2024 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना सदर से तहत संतोषगढ़ में एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दमन सैनी निवासी संतोषगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नंगल के रहने वाले अपने दो दोस्तों गुरप्रीत और एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से अजौली गया था। इसी दौरान अजौली से लौटते समय संतोषगढ़ में एक होटल के पास तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार गुरप्रीत सड़क पर गिरा, जबकि अन्य दोनों युवक सड़क किनारे कच्ची जगह गिरे। हादसे में गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह दोनों युवक घायल हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी टैंकर चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें