गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के सीमावर्ती गांव पांवड़ा में टिपर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक पांवड़ा गांव का ही निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गगरेट के बड़ोह गांव से पांवड़ा होकर खनन सामग्री लेकर जा रहे एक टिपर की चपेट में विपरीत दिशा से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइिकल चालक तेज गति में था और मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख सका। अहम बात यह थी कि मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट का प्रयोग भी नहीं किया था। टक्कर होते ही सीधे चोट उसके सिर पर लगी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।