फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिहड़ू उपतहसील को मिला अपना भवन, सीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
बिहडू उपतहसील के उदघाटन समारोह में विधायक विवेक शर्मा, डीसी जतिन लाल, एसपी सचिन हिरेमठ, एसडीएम 
विज्ञापन
उद्घाटन पर विधायक विवेक शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिहड़ू (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहड़ू में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उपतहसील कार्यालय भवन का शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नए भवन से क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन से कुटलैहड़ में विकास कार्यों को गति मिली है। बंगाणा क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से पानी उठाने की अनुमति मिलना महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र की पेयजल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल-पंगा पेयजल आपूर्ति योजना का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। योजना को इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मंदली क्षेत्र के लिए करीब 46 करोड़ और लठियाणी क्षेत्र के लिए करीब 36 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, एसडीएम सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, बीडीओ के. एल. वर्मा, जिला परिषद सदस्य चंचल बाला, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश दत्त और गौ सेवा आयोग के सदस्य अरुण पटियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बिहडू उपतहसील के उदघाटन समारोह में विधायक विवेक शर्मा, डीसी जतिन लाल, एसपी सचिन हिरेमठ, एसडीएम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें