फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शतरंज में भराड़ी व बैडमिंटन में डुमैहर स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
मरहाणा स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित करते हु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में घुमारवीं ब्लॉक-1 की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 286 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान वॉलीबाल, खो-खो, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी और शतरंज सहित छह खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्यातिथि नरेश चंदेल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों और अन्य कुरीतियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रभारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा विजेता और कपाहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में कुठेड़ा स्कूल ने पहला और उच्च पाठशाला कल्लर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में उच्च पाठशाला कल्लर विजेता और कपाहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में कपाहड़ा स्कूल ने बाजी मारी, जबकि मरहाणा स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में डुमैहर स्कूल विजेता और गालियां स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में भराड़ी स्कूल ने पहला और कोट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट में उच्च पाठशाला कल्लर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल का स्टाफ, विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

मरहाणा स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित करते हु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें