फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भैरा गुरुद्वारा में साहिबजादों की शहादत को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने किया स्मरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत भैरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में साहिबजादों की शहादत को समर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने माता गुजरी जी और गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माता गुजरी जी का त्याग, धैर्य और साहिबजादों को दिए गए संस्कार मानव इतिहास में अद्वितीय हैं। उन्होंने विशेष रूप से छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि कम उम्र में भी उन्होंने अद्भुत साहस और धर्मनिष्ठा का परिचय दिया। प्रलोभन और भय के बावजूद उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए शहादत स्वीकार की। सभी ने साहिबजादों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें